सिराथू: कड़ा में जरूरतमंदों की आवश्यकताओं के लिए शेख़ मिल्लत ने कपड़ा बैंक और मेडिकल कैंप लगाया, सैकड़ों लोग पहुंचे
कौशाम्बी शहर काज़ी मुफ्ती खुशनूद ऐहसानी की ओर से जिले के बहुचर्चित कड़ा कस्बा में इलाके के ज़रूरतमंद लोगों के लिए शुक्रवार को कपड़ा बैंक लगाया गया है।यहां मुफ़्त में कपड़ो के बाद मुफ़्त इलाज के लिए मेडिकल कम्प भी लगाया गया है।आँखों की जाँच और इलाज की व्यवस्था की गई है।शहर काज़ी के लोगों ने बताया कि हर साल यहां कपड़ा बैंक और मुफ़्त मेडिकल की व्यवस्था की जाती है।