सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद की बेटी से मारपीट और घर से निकलने का आरोप, भतीजे हमजा मसूद ने सपा में शामिल शायान मसूद पर लगाए आरोप
सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के परिवार में पारिवारिक विवाद शनिवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया। सांसद के भतीजे हमजा नोमान मसूद ने फेसबुक लाइव कर शायान मसूद और उनके पिता शादान मसूद पर गंभीर आरोप लगाए। हमजा ने दावा किया कि उनकी बहन के साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि परिवार पिछले करीब पांच साल से कई बातें चुपचाप सहन कर रहा था