मछलियों का शिकार करने गया युवक,स्वयं मछलियों का बना शिकार
मछली पकड़ने गया युवक तालाब में डूबा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
हथगाम थाना क्षेत्र के सराय इदरीश गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तालाब किनारे सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों में शोक की लहर
✒️ रिपोर्ट: सहयोगी मुन्ना यादव के साथ नाजिया परवीन हथगाम
फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के हथगाम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सराय इदरीश में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मछली पकड़ने के लिए तालाब गया था। ग्रामीणों के अनुसार उसके शराब के नशे में होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सराय इदरीश निवासी दिनेश कुमार पुत्र मुन्नूलाल लोधी (लगभग 32 वर्ष) नहर के किनारे स्थित बंधवा तालाब पर मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान वह तालाब में गिर गए और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह स्थानीय लोग दैनिक कार्य के लिए तालाब की ओर पहुंचे। लोगों ने तालाब में शव उतराता देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हथगाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक हथगाम के अनुसार, ग्राम सराय इदरीश में तालाब में गिरने से युवक की मृत्यु हुई है। पुलिस द्वारा नियमानुसार पंचायतनामा एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा की अपील
जलाशयों, तालाबों और नहरों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतें। यदि किसी व्यक्ति ने नशा किया हो तो उसे गहरे पानी के पास जाने से रोकें। प्रशासन से अपेक्षा है कि संवेदनशील जलाशयों के आसपास चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
जनहित सुझाव
नशे की हालत में तालाब, नदी या नहर के पास जाने से बचें।
अकेले मछली पकड़ने या गहरे पानी में उतरने से परहेज करें।
जलाशयों के आसपास सुरक्षा नियमों का पालन करें।
किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दें।
👇👇👇
#NDNEWS #दैनिकनिष्पक्षधारा #Fatehpur #Hathgam #SaraiIdrish #Drowning #AccidentNews #UPPolice #FatehpurPolice #BreakingNews #AbhimanyuMangalik
👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@UPPRD1948
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@rashtrapatibhvn
@UPMahilaKalyan
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj
👇👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट: सहयोगी मुन्ना यादव के साथ नाजिया परवीन हथगाम
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, पिन कोड – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ (226001) (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर (212601) (UP)
📅 दिनांक: 09 सितंबर 2026
📆 दिन: बुधवार
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 096961 19696