आंवला: आंवला में देर रात्रि कूड़े के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू।
आंवला सोसायटी के समीप देर रात कूड़े के ढेरों में आग लग गई। धुएं से पड़ोसी कॉलोनी वासियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। लोग घरों से बाहर निकल आए पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया। सोसायटी के समीप रहने वाले लोगों ने बताया आग लगातार फैलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझा दी।