Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
dilips94
4599
100
आखिर क्यों कहता है जंगलराज...?
1.5m views |
Jamui, Jamui
| Nov 16, 2025
#politics
#national
MORE NEWS
100
जमुई सदर अस्पताल में एक स्टाफ दूसरे स्टाफ पर लगा रहा गंभीरआरोप #viralvideo #trendingvideo #jamui #bihar #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Oct 7, 2026
जमुई से बड़ी खबर...
Jamui, Jamui | Oct 7, 2026
जमुई: डॉक्टर शालिनी के क्लीनिक सील करने की कार्रवाई को वापस लेने के लिए IMA ने 24 घंटे की दी चेतावनी सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक के ड्यूटी से गायब रहने के बाद इलाज के आभाव में एक गर्भवती और एक प्रसूता की मौत मामले से जुड़ी डा. शालिनी सिंह की क्लिनिक को जिला प्रशासन द्वारा जांच के बाद सील करने मामले में IMA और जिला प्रशासन आमने- सामने आ गए हैं। आईएमए ने अधिसूचना का हवाला देते हुए चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के अंदर डा. शालिनी सिंह के क्लिनिक सील की कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो आईएमए के सदस्य सभी चिकित्सक बुधवार को हड़ताल करेंगे। इसका वीडियो मंगलवार की शाम 4:00बजे सामने आया है। वहीं आईएमए के सदस्यों ने यह भी कहा कि अगर हड़ताल पर भी बात नहीं बनी तो वेलोग कोर्ट का शरण लेंगे। इस संबंध में आईएमए के सदस्यों ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर 03 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को सौंपा। आईएमए के सदस्यों ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में साफ शब्दों में लिखा है कि कोई भी एमबीबीएस डाक्टर के क्लिनीक को सील करने से पहले नोटिस दिया जाता है। जिसके बाद पहली बार में 10 हजार रूपए का जुर्माना होता है। दूसरी बार 25 हजार रूपए का जुर्माना किया जाता है। लेकिन जिला प्रशासन और सिविल सर्जन की टीम के द्वारा नियम को ताख पर रखकर डा. शालिनी सिंह के क्लिनीक को सील कर दिया है जो कहीं से भी उचित नहीं है। सदस्यों ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर सील नहीं हटाया गया तो वे लोग हड़ताल पर जाएंगे साथ ही अगर बात नहीं बनी तो कोर्ट का भी शरण लेंगे। इस अवसर पर आईएमए के डा. राजीव रंजन, डा. ओम प्रकाश ठाकुर, डा. अनिल कुमार सिंह, डा. मनीषी आनंद, डा. नेहाल, डा. आफताब, डा. मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद थे। इस संबंध में सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। उन्होंने दबे शब्द में सील की कार्रवाई को गलत तो नहीं कहा लेकिन उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना का अध्ययन कर रहे है। तब ही इस मामले में कोई सटीक जानकारी दे सकते है।
Jamui, Jamui | Oct 6, 2026
जमुई सदर अस्पताल मे दो प्रसूताओं के मौ*त के कोई पेशेंट नहीं जाना चाहता है सदर अस्पताल #viralvideo #trendingvideo #bihar #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Oct 6, 2026
जमुई: मामूली विवाद में सनकी ने किसान की ले ली जा^न जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत हाबुनगर गांव स्थित मानपुर बहियार में बदमाशों ने किसान तुलसी यादव के 50 वर्षीय पुत्र अमीरक यादव को टां^गी, खं^ती से मारकर नि^र्म^म ह^/त्या कर दिया और फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर दो घंटे बाद पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजन काफी देर तक अड़े रहे और श^व को उठाने से रोक दिया गया। फिर बाद में समझा बूझकर लोगों को शांत किया गया। फिर सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे श^व को सदर अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार की सुबह डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। घटना को लेकर मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने ह^,/त्या करने का आरोप सरेख यादव, संतोष कुमार यादव, अशोक यादव, अनिल यादव और मनोज यादव के अलावा तीन अज्ञात लोगों पर लगाया है। #jamuibihar #CrimeNews #jamuitopnews #jamuiPolice #crimestories #viralreelsシ #viralpost
Jamui, Jamui | Oct 6, 2026
जमुई: सोए अवस्था में करैत सांप ने डंसा, समय पर पहुंचे अस्पताल तो बच गई जान जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पताव गांव स्थित घर के छत पर सोए अवस्था में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 1:30 बजे करैत सांप ने रौशन यादव के कान में डंस लिया। इसके बाद उनकी नींद खुली और सांप को मारकर परिवार वालों को सूचना दी गई। परिजन द्वारा आनन-फ़ानन में व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करैत सांप का विष धीरे-धीरे शरीर में फैलने लगा और उनकी हालत गंभीर होने लगी। इसके बाद इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के तत्परता से एक क बाद एक ताबड़तोड़ 20 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया गया। तब धीरे-धीरे व्यक्ति की तबीयत में सुधार होनी शुरू हो गई। बताया जाता है कि रोशन यादव हमेशा की तरह सोमवार की रात छत के ऊपर मच्छरदानी लगाकर सोए हुए थे। सोए अवस्था में ही मच्छरदानी के अंदर एक विशाल करैत सांप घुस गया और उनके कान में ही डंस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी नींद खुली इस दौरान सांप भाग पता इससे पहले सांप को मार दिया गया। और समय गंवाने से पहले परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया तब व्यक्ति की जान बचपाई। फिलहाल व्यक्ति का इलाज सदा अस्पताल में ही चल रहा है उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। #jamuibihar #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 6, 2026
मलेशिया का ट्विन टावर अब बिहार में देखने को मिला #मिलिशिया #bihar #viralvedio #Tiwntawer #भारत
Jamui, Jamui | Oct 6, 2026
जमुई: तालाब में डू^ब^कर किशोर की हुई मौ^/त, DM के आदेश के बाद श^व का कराया गया पो^स्ट^मा^र्टम जमुई प्रखंड क्षेत्र के नवकाडीह बुकार गांव में शौच करने गए कारू मांझी के 15 वर्षीय पुत्र टेनी कुमार की तालाब में डू^बने से मौ^त हो गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों द्वारा किशोर के श^व को तालाब से निकाला गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद किशोर के श^व को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और डीएम के आदेश के बाद सोमवार की रात 9:30 बजे श^व का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। परिजन ने बताया कि हमेशा की तरह सोमवार को भी देनी कुमार शौच के लिए गांव के तालाब की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब की गहराई में डूब गया। डूबते हुए किशोर पर किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी देर के बाद पूरे परिवार वालों द्वारा इधर-उधर किशोर की खोजबीन शुरू की गई,व लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद तालाब के किनारे किशोर का चप्पल मिलने के बाद शक की बुनियाद पर तालाब में ढूंढा गया तो टेनी कुमार का शव तालाब से बरामद किया गया। किशोर की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। #jamui #jamuitopnews #jamuiPolice #viralpost
Jamui, Jamui | Oct 6, 2026
जमुई: अवैध क्लिनिक के खिलाफ लगातार दूसरे दिन SDO की कार्रवाई से मचा हड़कंप जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध क्लिनिक की जांच व कार्रवाई के दायरे को बढ़ाते हुए एसडीओ सौरव कुमार दूसरे दिन सोमवार की रात ACMO डॉ. अरविंद कुमार, BDO और CO के साथ खैरा रोड स्थित नीमारंग के पास संचालित रंजीत मंडल के जी.पी.ई. इमरजेंसी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां जांच टीम को देख हॉस्पिटल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गई, अफरा- तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान एसडीओ द्वारा करीब तीन घंटे यानि देर रात 10:00 बजे तक पूरे हॉस्पिटल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आवश्यक कागजातों की भी जांच की गई। जांच के क्रम में हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला और न ही आवश्यक दस्तावेज पाए गए और हॉस्पिटल में मेडिकल, लैब, ओटी भी पाया गया, सिजेरियन के बाद भर्ती चार मरीज भी मिले, जिससे भी आवश्यक पूछताछ की गई। इस दौरान हास्पिटल में एक भी डॉक्टर नहीं पाए गए। साथ ही हास्पिटल के पर्चा पर फर्जी तरीके से तीन चिकित्सक के नाम भी अंकित पाए गए। इतना ही नहीं कई जगहों पर हॉस्पिटल के अलग अलग नाम पाए गए। जहां एक ओर बोर्ड में जी पी फार्मा पॉली क्लिनिक लिखा दिखाम तो वहीं पर्चा पर जीपीई इमरजेंसी हॉस्पिटल लिखा हुआ मिला। बड़ी बात तो यह है कि एक भी चिकित्सक इस अस्पताल में नहीं रहते हैं और सारा ऑपरेशन या उपचार फर्जी और झोला छाप डॉक्टर द्वारा किया जाता है। पूरी तरह हास्पिटल मानक के विरुद्ध पाया गया है। जिसपर सील की कार्रवाई की गई है। एसडीओ सौरव कुमार ने बताया की जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी निजी क्लिनिक का खास कर सदर अस्पताल के इर्द- गिर्द सभी क्लिनिक का जांच किया जाना है। इसी क्रम में आज ख़ैरा रोड स्थित निजी हास्पिटल का जांच किया गया है। जांच के क्रम में एक भी चिकित्सक या नर्सिंग स्टाफ नहीं मिले। रजिस्ट्रेशन पिछले साल ही एक्सपायर हो चुका था, यहां चार मरीज थे जिसमें एक चले गए और तीन को सदर अस्पताल भेजा गया है। इस हास्पिटल में किसी भी प्रकार के कागजात व व्यवस्था नहीं है। एक मकान में गलत तरीके से हास्पिटल का संचालन किया जा रहा है। कहीं पर क्लिनिक तो कहीं पर इमरजेंसी हॉस्पिटल अवैध तरीके से लिखा पाया गया है, और किसी प्रकार का संतोषजनक कागजात भी पेश नहीं किया गया है। जिस वजह से इस हास्पिटल को आगे की कार्रवाई तक के लिए सील किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अन्य निजी क्लिनिक व हास्पिटल की भी जांच की जाएगी। आगे उन्होंने सदर अस्पताल की घटना को लेकर भी दुःख प्रकट किया और कहा कि इसे सुधार करने की पूरी कोशिश की जा रही है। आगे एसडीओ ने कहा कि बिना पंजीकरण और जरूरी सुविधाओं के मरीजों का इलाज करना गंभीर मामला है। सदर अस्पताल को लेकर लोगों के भरोसे पर उठ रहे सवालों के जवाब में एसडीओ ने कहा कि प्रशासन व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में अब भी 500 से अधिक प्रसव हो रहे हैं और व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है। दो प्रसूताओं की मौत के मामले में उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है और जांच जारी है। जल्द ही रिपोर्ट आने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई किसी संस्था या संगठन से जुड़े डॉक्टर तक सीमित नहीं है। इससे पहले आईएमए से जुड़ी डॉक्टर के क्लिनिक की भी जांच कर उसे सील किया गया था। सोमवार को भी दूसरे निजी क्लिनिक पर कार्रवाई की गई। एसडीओ ने कहा कि जांच के दौरान जो भी अनियमितता सामने आएगी, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #jamuitopnews #sdojamui #CrimeNews #viralpost #jamuiPolice #farzihospital #healthvibhagpatna #healthministerofbihar
Jamui, Jamui | Oct 6, 2026