बैतूल नगर: इटारसी रोड पर स्कूटी की टक्कर से घायल 64 वर्षीय बुजुर्ग ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
बैतूल जिले के इटारसी रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल 64 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रामलाल पिता प्रहलाद घोड़ले, निवासी मलाजपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे इटारसी रोड पर मारूती सर्विस सेंटर के सामने स्कूटी ने बाइक चालक रामलाल को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।