गया टाउन सीडी ब्लॉक: अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी
गयाजी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बाबा तालाब के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों की नजर युवक के शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली थाने की पुलिस को दी गई।इसकी जानकारी आज दिनांक 4 मई सोमवार की सुबह 11 बजे कोतवाली थानाध्यक्ष ने देते हुए बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।