पन्ना: चंपतपुर गांव में तेज रफ़्तार वाहन ने 14 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Panna, Panna | Feb 3, 2024 पन्ना जिले के चंपतपुर गांव में स्कूल से घर लौट रहे 14 वर्षीय छात्र को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में छात्र गंभीर घायल हो गया जिसकी अजयगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।