पन्ना: पन्ना के टाउन हॉल में 200 छात्राओं को बांटे गये सेनेटरी पैड
Panna, Panna | Feb 3, 2024 समर्पण समाजसेवी संस्था ने भारत पेट्रोलियम को सशक्त भारत मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर पन्ना जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से स्वस्थ नारी सशक्त भारत मिशन के तहत कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत पन्ना के टाउन हॉल से की गई, जहां स्कूल की 200 छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।