कानपुर जोन की ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ और झांसी रेंज के IG आकाश कुलहरी पहुंचे उरई, SP कार्यालय का किया निरीक्षण
वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाएं परखीं, कार्यप्रणाली का लिया जायजा
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत
उरई (जालौन)। कानपुर जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरी बुधवार को उरई पहुंचे। दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया और पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, कार्यप्रणाली और लंबित मामलों से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
वरिष्ठ अधिकारियों के उरई पहुंचने को लेकर पुलिस महकमे में भी सक्रियता रही। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को विभागीय कार्यों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
#Jalaun #Orai #Urai #KanpurZone #ADG #AnupamKulshrestha #JhansiRange #IG #AkashKulhari #JalaunPolice #OraiPolice #PoliceInspection #UPPolice #PoliceDepartment #UttarPradesh #BolDoBharat #spjalaun
Orai, Jalaun | Sep 16, 2026