सफीपुर: तहसील सफीपुर में डीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
Safipur, Unnao | Sep 19, 2026 उन्नाव। तहसील सफीपुर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।