घोसी: ठाकुर स्थान गांव में पति ने पत्नी को मारपीट कर जख्मी किया, पीएचसी घोसी में इलाज
ठाकुर स्थान गांव में पति ने मारपीट कर अपनी पत्नी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी पत्नी अपना इलाज कराने खुद पीएचसी घोसी पहुंची। जहां चिकित्सा के द्वारा उसका इलाज कराया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति अक्सर शराब के नशे में चूर होकर मारपीट किया करते हैं।