पानीपत में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रेस वार्ता में राहुल गांधी के बारे में किए बड़े खुलासे
🔹 कांग्रेस और राहुल गांधी अपनी राजनीतिक हार का ठीकरा अब SIR पर फोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
🔹 लोकतंत्र में हार-जीत जनता तय करती है, लेकिन कांग्रेस अपनी हार के कारणों का आत्ममंथन करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है।
🔹 जनता का विश्वास जीतने के लिए जमीन पर काम करना पड़ता है, केवल बहाने बनाकर राजनीति नहीं चलती।
🔹 भाजपा सरकार का संकल्प है- लोकतंत्र को मजबूत करना, पारदर्शिता बढ़ाना और हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना।
🔹 राहुल गांधी और कांग्रेस को अपनी लगातार हार के लिए EVM, चुनाव आयोग या SIR को दोष देने के बजाय जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता पर विचार करना चाहिए।
जनता सब देख रही है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला हमेशा जनता का ही होता है।
#MansukhMandaviya #Panipat #SIR #RahulGandhi #Congress #BJP #Haryana