अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को 2026 के मिडटर्म चुनावों में कई सीटों पर झटका लगता दिख रहा है। इस बीच ईरान के दूतावास ने ट्रंप पर तंज कसा है। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक मजाकिया पोस्ट शेयर की है। इसमें ट्रंप के नाम वाली एक चीज को 'खतरनाक कचरे' (Hazardous Waste) लिखे डस्टबिन में फेंकते हुए दिखाया गया है। मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की बढ़त के बीच ईरान ने यह पोस्ट शेयर कर अमेरिका पर निशाना साधा है। दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव जारी है और इस पोस्ट के जरिए तेहरान को एक बार फिर वॉशिंगटन पर तंज कसने का मौका मिल गया है..
Nurpur, Kangra | Nov 4, 2026