कटोरिया: भैरोगंज बाजार में पुलिस ने श्वान दस्ते के साथ की कार्रवाई, 3.6 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
Katoria, Banka | May 17, 2026 गुप्त सूचना पर बेलहर एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस टीम ने भैरोगंज बाजार मे श्वान दस्ता के साथ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 3.6 किलो गांजा के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर रविवार शाम करीब 5:30 बजे कटोरिया कैंप कार्यालय में बेलहर एसडीपीओ द्वारा प्रेस कांफ्रेंस किया गया।