अशोक नगर: जिला चिकित्सालय में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति ने गार्ड से की अभद्रता, तलाशी लेने को लेकर हुआ विवाद
अशोकनगर जिला चिकित्सालय में बुधवार को दोपहर 1:00 बजे के आसपास एक व्यक्ति ने चेकिंग कर रहे गार्ड से अभद्रता की साथ ही उक्त व्यक्ति ने गार्ड के साथ गाली गलौज कीं। यह विवाद जांच को लेकर गार्ड एवं मरीज के अटेंडर के बीच हुआ। गार्ड ने बताया कि वह अंदर जाने वाले मरीजों के अटेंडरों की चेकिंग कर रहा था। बता दें अस्पताल में अंदर कई बार लोग नशीले पदार्थ ले जाते हैं।