गाज़ियाबाद: दुकानों के बढे किराए को लेकर नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय पर व्यापारी मेयर से मिलने के लिए पहुंचे
गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया था कि नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाया जाएगा। किराया बढ़ाने की सूचना मिलते ही व्यापारी लगातार इसका विरोध कर रहे है। बुधवार को व्यापारी इस संबंध में मेयर सुनीता दयाल से मिलने के लिए पहुंचे। मेयर के ऑफिस में नहीं मौजूद होने पर वव्यापारियों ने अन्य अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी।