गाज़ियाबाद: ATM कार्ड से फ्रॉड करने वाले 3 आरोपियों को थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 92 ATM कार्ड बरामद
क्राइम ब्रांच पुलिस ने बुधवार को एटीएम कार्ड के जरिए फ्रॉड करने वाले तीन शातिर अपराधियों को थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 92 एटीएम कार्ड और 52 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। साथ ही स्वाइप मशीन के साथ एक कार भी बरामद हुई है।