गाज़ियाबाद: एटीएम बदलकर फ्रॉड करने वाले तीन अभियुक्तों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने शालीमार गार्डन से किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच पुलिस ने एटीएम बदलकर फ्रॉड करने वाले तीन अभियुक्त गगन, सोनू व देवेंद्र को शालीमार गार्डन से गिरफ्तार किया है और उनके पास से 92 एटीएम कार्ड व ₹52000 नगद बरामद किए है। डीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि इन्होंने यूट्यूब से एटीएम कार्ड बदलकर फ्रॉड करने का तरीका सिखा और उसके बाद गैंग बनाकर फ्रॉड करने लगे। इन सभी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।