गाज़ियाबाद: नंदग्राम में महिलाओं के बीच मारपीट प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
नंदग्राम में दुकान के बाहर ठेली लगाने को लेकर महिला दुकानदार ने क्रिकेट बैट से ठेली का सामान फेंक दिया था। समान फेंकने के बाद महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।