गाज़ियाबाद: थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में चौकी से 200 मीटर की दूरी पर देर रात ब्रेजा कार लेकर फरार हुए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात
थाना इंदिरापुरम के नीति खंड क्षेत्र में पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बीती मंगलवार देर रात चोरों ने ब्रेजा कार पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच चोर बड़ी ही आसानी से गाड़ी चोरी कर फरार हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।