गाज़ियाबाद: दमकल विभाग ने इंदिरापुरम में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को विशेष अभियान के तहत आग से बचाव के तरीके सिखाये
गाजियाबाद में दमकल विभाग ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को आग से बचाव के तरीके सीखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया हुआ है। बुधवार को दमकल विभाग की टीम इंदिरापुरम पहुंची और वहां पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को आग से बचाव के तरीके सिखाए गए। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि दमकल विभाग की टीम यह विशेष अभियान चला रही है, जो आगे भी जारी रहेगा।