स्याना: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बीबीनगर मार्ग से दो चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान भी बरामद
Siyana, Bulandshahr | Oct 16, 2026
कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बीबीनगर मार्ग से दो चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं उक्त चोरों की निशान देही पर चोरी का सामान भी बरामद किया है। शुक्रवार को कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगर के बीबीनगर मार्ग से दो चोरों को गिरफ्तार किया है। बताया कि उक्त चोरों ने बीते दिनों एक महिला के कुंडल व नगदी चोरी की थी।