फलका: कटिहार में बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार टूटने से युवक की मौत
Falka, Katihar | Nov 22, 2026 कटिहार के टेरियापार गांव में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार टूटकर गिरने से 35 वर्षीय युवक चाद लाल सोरेन की मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।