हुसैनाबाद: पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता की पहल पर 25 केवी की जगह मिला 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर
हुसैनाबाद प्रखंड के काजी बिगहा गांव में 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से ग्रामीणों को पिछले एक महीने से बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने कई जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। अंततः ग्रामीणों ने पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता को अपनी परेशानी से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक ने