नवादा: नवादा जिला दवा एसोसिएशन चुनाव में 13 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, मतदान 7 सितंबर को होगा
Nawada, Nawada | Aug 26, 2025 नवादा जिला दवा एसोसिएशन के चुनाव के लिए दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। कुल 13 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। तीन सदस्यों को चुनाव कराने का दायित्व सौंपा गया है। चुनाव 7 सितंबर को नगर के अमृत गार्डन होटल में होगा। मंगलवार को 6:00 बजे जानकारी दी गई है।