मुरैना नगर: आजाद नगर में पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर पति ने हंसिये से किया हमला, पति गिरफ्तार
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर में पत्नी के चरित्र संदेह को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसमें पति ने हंसिये से पत्नी पर हमला कर दिया, इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा घायल महिला को उपचार के बाद भर्ती कर दिया है। वहीं पुलिस ने महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।