मुरैना नगर: शेरपुरा गांव में महिला के साथ जेठ-जेठानी ने की मारपीट, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, एसपी कार्यालय में दिया आवेदन
पोरसा थाना क्षेत्र के शेरपुरा गांव में जेठ जेठानी ने महिला के साथ मारपीट कर दी ,जिसमें महिला का हाथ फैक्चर हो गया था, उसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया लेकिन पुलिस के द्वारा कोई भी सुनवाई नहीं की गई है। जिसके बाद महिला अपने बेटे के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है।