मुरैना नगर: नोरावली में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम हेतु शव गृह में रखा गया शव
जिले की सबलगढ़ तहसील के नोरावाली गांव में रहने वाला युवक टाइल्स का काम करता है, आज सुबह रामसिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सबलगढ़ अस्पताल से मुरैना जिला अस्पताल लेकर आये यहाँ डियूटी डॉक्टर ने चैकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी ने बॉडी को शव गृह में रखवा दिया है ससुराल पक्ष के लोग आने के बाद कल होगा पोस्टमार्टम।