झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन अंतर्गत न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी में धरना-प्रदर्शन सफल।
Dhanbad: न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी में झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले छह सूत्री मांगों को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान मजदूरों की लंबित समस्याओं के समाधान, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा एवं झारखण्ड नियोजन नीति के तहत 75% स्थानीय नियोजन की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कुसुंडा एरिया टीम एवं शाखा सचिव राजेश राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धरना-प्रदर्शन में नकुल महतो, अजय रवानी, अजित चौहान, शंभू पासवान, बंटी विश्वकर्मा, कमलेश कुमार , गौतम चौहान, रामाकांत चौहान, एमडी समसाद, शंभू छोटू, रोकी कुमार सहित सैकड़ों यूनियन पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रमिक उपस्थित रहे।
यूनियन ने प्रबंधन से सभी लंबित मांगों का शीघ्र निष्पादन करने की मांग की और स्पष्ट किया कि मजदूरों के अधिकारों एवं स्थानीय युवाओं के रोजगार के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।