Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
image
image

हार्टअटैक से हरियाणा के पूर्व विधायक का निधन यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का सोमवार सुबह अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। राजपाल भूखड़ी 55 वर्ष के थे और कुमारी सैलजा के करीबी थे। लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे और वर्ष 2009 में साढौरा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2019 में टिकट कटने पर वो पार्टी और सैलजा से काफी नाराज हुए थे। 2009 में पहली बार विधायक बने राजपाल भूखड़ी यमुनानगर के प्रमुख दलित नेताओं में गिने जाते हैं। उनका जन्म 19 मई 1971 को तत्कालीन अंबाला जिले (वर्तमान यमुनानगर) के गांव भूखड़ी में हुआ। राजपाल अब यमुनानगर के सेक्टर-17 में अपने परिवार सहित रहते थे। राजपाल भूखड़ी का राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा रहा। वर्ष 2009 में साढौरा (एससी) सीट से उम्मीदवार बने और 47,263 वोट पाकर पहली बार विधायक बने। विधानसभा में उन्होंने किसानों, सिंचाई, सड़क, बिजली, शिक्षा और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए। साढौरा क्षेत्र में विकास कार्यों और जनता के बीच सक्रियता के कारण उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 2014 में BJP उम्मीदवार से चुनाव हारे वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया, लेकिन इस बार उन्हें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बलवंत सिंह से हार का सामना करना पड़ा। साढौरा विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास में राजपाल भूखड़ी का नाम कांग्रेस के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल है जिन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की। विधायक न रहने के बाद भी राजपाल भूखड़ी कांग्रेस संगठन और क्षेत्रीय राजनीति में लगातार एक्टिव थे। वे समय-समय पर पार्टी कार्यक्रमों, जनसभाओं और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे। वर्ष 2026 में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग को लेकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी और इसे पार्टी के साथ विश्वासघात बताया था।

Sirsa, Sirsa | Jul 20, 2026

MORE NEWS

#AbhaySinghChautala भाजपा सरकार पर जुबानी वार। लाठीचार्ज कर मासूम छात्रों को कुचलना लोकतंत्र की हत्या है मासूम छात्रों पर लाठीचार्ज करने पर बीजेपी सरकार का क्रूर चेहरा हुआ बेनकाब, छात्रों के भविष्य को खत्म करने और दमन की साजिश #Satyanewssirsa #INLD #Abhaysinghchautala #Delhiprotest #JantarMantar #CrimeNews #Delhipolice #satyanewsharyana

#AbhaySinghChautala भाजपा सरकार पर जुबानी वार। लाठीचार्ज कर मासूम छात्रों को कुचलना लोकतंत्र की हत्या है मासूम छात्रों पर लाठीचार्ज करने पर बीजेपी सरकार का क्रूर चेहरा हुआ बेनकाब, छात्रों के भविष्य को खत्म करने और दमन की साजिश #Satyanewssirsa #INLD #Abhaysinghchautala #Delhiprotest #JantarMantar #CrimeNews #Delhipolice #satyanewsharyana

Sirsa, Sirsa | Jul 20, 2026

🚨 जमाल स्कूल में गुरु पर हमला! पीड़ित अध्यापक ने फोन पर बताई पूरी कहानी, आखिर स्कूल में ऐसा क्या हुआ कि छात्र ने अपने ही शिक्षक पर कर दिया हमला?

"गुरु पर छात्र का हमला!"
"फोन पर शिक्षक ने खोले राज"
"स्कूल में आखिर हुआ क्या था?"
"पूरी सच्चाई सुनिए..."

सिरसा जिले के गांव जमाल के स्कूल में शिक्षक पर हुए हमले के मामले में पीड़ित अध्यापक ने फोन पर पूरी घटना बताई। आखिर स्कूल में ऐसा क्या हुआ कि एक छात्र ने अपने ही गुरु पर हमला कर दिया? इस वीडियो में जानिए शिक्षक की जुबानी पूरी सच्चाई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी।

#Jamal #Sirsa #TeacherAttack #SchoolNews #HaryanaNews #BreakingNews #ViralNews #Student #Teacher #BedhadakHaryanaNews #SatbirSaharan #EducationNews #LatestNews

🚨 जमाल स्कूल में गुरु पर हमला! पीड़ित अध्यापक ने फोन पर बताई पूरी कहानी, आखिर स्कूल में ऐसा क्या हुआ कि छात्र ने अपने ही शिक्षक पर कर दिया हमला? "गुरु पर छात्र का हमला!" "फोन पर शिक्षक ने खोले राज" "स्कूल में आखिर हुआ क्या था?" "पूरी सच्चाई सुनिए..." सिरसा जिले के गांव जमाल के स्कूल में शिक्षक पर हुए हमले के मामले में पीड़ित अध्यापक ने फोन पर पूरी घटना बताई। आखिर स्कूल में ऐसा क्या हुआ कि एक छात्र ने अपने ही गुरु पर हमला कर दिया? इस वीडियो में जानिए शिक्षक की जुबानी पूरी सच्चाई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी। #Jamal #Sirsa #TeacherAttack #SchoolNews #HaryanaNews #BreakingNews #ViralNews #Student #Teacher #BedhadakHaryanaNews #SatbirSaharan #EducationNews #LatestNews

Sirsa, Sirsa | Jul 20, 2026

हार्टअटैक से हरियाणा के पूर्व विधायक का निधन यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का सोमवार सुबह अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। राजपाल भूखड़ी 55 वर्ष के थे और कुमारी सैलजा के करीबी थे। लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे और वर्ष 2009 में साढौरा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2019 में टिकट कटने पर वो पार्टी और सैलजा से काफी नाराज हुए थे। 2009 में पहली बार विधायक बने राजपाल भूखड़ी यमुनानगर के प्रमुख दलित नेताओं में गिने जाते हैं। उनका जन्म 19 मई 1971 को तत्कालीन अंबाला जिले (वर्तमान यमुनानगर) के गांव भूखड़ी में हुआ। राजपाल अब यमुनानगर के सेक्टर-17 में अपने परिवार सहित रहते थे। राजपाल भूखड़ी का राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा रहा। वर्ष 2009 में साढौरा (एससी) सीट से उम्मीदवार बने और 47,263 वोट पाकर पहली बार विधायक बने। विधानसभा में उन्होंने किसानों, सिंचाई, सड़क, बिजली, शिक्षा और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए। साढौरा क्षेत्र में विकास कार्यों और जनता के बीच सक्रियता के कारण उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 2014 में BJP उम्मीदवार से चुनाव हारे वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया, लेकिन इस बार उन्हें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बलवंत सिंह से हार का सामना करना पड़ा। साढौरा विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास में राजपाल भूखड़ी का नाम कांग्रेस के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल है जिन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की। विधायक न रहने के बाद भी राजपाल भूखड़ी कांग्रेस संगठन और क्षेत्रीय राजनीति में लगातार एक्टिव थे। वे समय-समय पर पार्टी कार्यक्रमों, जनसभाओं और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे। वर्ष 2026 में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग को लेकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी और इसे पार्टी के साथ विश्वासघात बताया था। - Sirsa News