गोंडा के धानेपुर थाना पुलिस ने नकली सोने के जेवरात बेचकर लोगों से नगदी और पुराने असली जेवरात ठगने के आरोप में वांछित अभियुक्त राजेश सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त ₹20,600 नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर उसकी सफेद रंग की फ्रॉन्क्स कार को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी गांव-गांव फेरी लगाकर लोगों को असली सोने-चांदी के जेवरात बताकर नकली जेवर देता था और बदले में नगदी व पुराने असली जेवरात ले लेता था। शिकायत के बाद कई ग्रामीणों के जेवरात की जांच कराई गई, जो नकली पाए गए। पूछताछ में आरोपी ने पुराने असली जेवरात बेचकर प्राप्त रकम से ₹20,600 बचने की बात बताई है। मामले में थाना धानेपुर में मु0अ0सं0 296/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
#GondaNews #Gonda #Dhanepur #DhanePurPolice #CrimeNews #FakeGold #Fraud #Cheating #PoliceAction #GondaPolice #UPPolice #BreakingNews #BharatSamacharGonda
Gonda, Gonda | Aug 23, 2026