गोरखपुर: योगी करेंगे 50 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन, बनेगा नया रिकॉर्ड
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा और आधुनिक कौशल विकास को नई दिशा देने जा रहा महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एमपीआइटी) 15 अप्रैल को एक ऐतिहासिक पहल का साक्षी बनेगा। योगी आदित्यनाथ इस दिन टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सहयोग से 50 करोड़ की लागत से स्थापित सेंटर आफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे और उसी समय एक नया विश्व रिकार्ड बनेगा