मखदुमपुर: मखदुमपुर समेत जिले में सघन वाहन जांच, ₹75 हजार का जुर्माना वसूला गया
शुक्रवार रात करीब 10 बजे तक मखदुमपुर सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, कागजात और ओवरलोड वाहनों पर विशेष कार्रवाई की गई। आगे भी जांच जारी रहने की अपील की।