जगदीशपुर: जगदीशपुर के हेतमपुर मे चैता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जगदीशपुर प्रखंड के हेतमपुर केजीएन मुर्गा फॉर्म के पास चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैता कार्यक्रम में जगदीशपुर प्रखंड के चार चैता गायक अपनी मंडली के साथ शामिल हुए। जहां एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत की। कार्यक्रम में शामिल जगदीशपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख जिला परिषद सदस्य मोहम्मद मुस्लिम ने बताया की सभी लोग एक साथ बैठकर गायन का आनंद उठाते हैं।