भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में बड़ा हादसा: नगर निगम के सामने 'डी.पी. ज्वैलर्स' में भीषण आग, प्रशासन की लापरवाही उजागर
भीलवाड़ा। शहर के व्यस्ततम इलाके नगर निगम रोड पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब नगर निगम दफ्तर के ठीक सामने स्थित प्रसिद्ध 'डी.पी. ज्वैलर्स' (D.P. Jewellers) के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटों के साथ काला धुआँ उठने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।