ऊंचाहार: जिला मजरे गंगौली गाँव में जबरन भूमिधरी जमीन कब्जाने का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के जिल्ला मजरे गंगौली में भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है, शिकायतकर्ता के मुताबिक वो कई सालों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।गाँव निवासी नयन कुमार मौर्य ने बताया कि, उसके पिता ने घर के बगल में बैनामे में जमीन खरीदी थी,आरोप है कि पड़ोसी द्वारा जबरन कब्जा किया गया है, पीड़ित ने सोमवार को तहरीर दी है।