अशोक नगर: ब्राह्मण समाज के स्नेह सम्मेलन में एकता और संगठन पर ज़ोर, लाखों रुपये के दान की घोषणा
अशोकनगर। ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार 12 बजे आयोजित स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट ओमप्रकाश चौधरी ने की। सम्मेलन में चित्रकूट से पधारे संत प्रवर 1008 प्रभुतानंद जी महाराज सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि ज्ञान ही मानव की सबसे बड़ी पूंजी है।