सत्तर कटैया: बेला बगरौली गांव में विवाद सुलझाने गये बिहरा थाना पुलिस के साथ किया गया अभद्र व्यवहार, व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
बेला बगरौली गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद सुलझाने गये बिहरा थाना पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि विवाद सुलझाने के दौरान एक पक्ष की ओर से आये कुछ युवकों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की, गाली गलौज सहित अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुये पुलिस गाड़ी रोक दी। अतिरिक्त पुलिस बल वहां पहुंचकर एक को गिरफ्तार किया।