जबेरा: एसडीएम सौरव गंधर्व ने तेंदूखेड़ा में दो गल्ला व्यापारियों की दुकानों का निरीक्षण किया, दोनों दुकानों को सील किया गया
Jabera, Damoh | Dec 24, 2024 जबेरा शासन के द्वारा धान खरीदी लगातार जारी है खरीदी केंद्र बनाकर किसानों की उपज लगातार खरीदी जा रही है परंतु व्यापारियों के द्वारा भी धान खरीदी कर किसानों के नाम पर धान भरने का व्यापार लगातार किया जा रहा है जिस पर अंकुश लगाने आज एसडीएम सौरभ गंधर्व ने तेंदूखेड़ा नगर में मंगलवार की रात्रि 8 बजे दो गल्ला व्यापारी की दुकानों का निरीक्षण किया।