जबेरा: ग्राम पंचायत सगौडी खुर्द में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन, राज्यमंत्री के अनुज सतेंद्र सिंह हुए शामिल
Jabera, Damoh | Dec 23, 2024 जबेरा सिंग्रामपुर मंडल की ग्राम पंचायत सगौडी खुर्द में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज सतेंद्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए। जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों के लिए निराकरण हेतु निर्देशित किया।शिविर में मंडल अध्यक्ष मंदीप यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे।