हजारीबाग सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने निषेधाज्ञा आदेश जारी किया है। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के लिये जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार सदर अनुमण्डल अन्तर्गत हजारीबाग नगर निगम का मतगणना कार्य कृषि उत्पादन बाजार समिति, हजारीबाग के परिसर में 27/02/2026 को 8.00 बजे पूर्वाह्न से निर्धारित है। इसे लेकर आदेश जारी किया गया है।