भीलवाड़ा: सीताराम जी की बावड़ी क्षेत्र में निगम का ‘पीला पंजा’ चला, अवैध कब्जे ध्वस्त, व्यस्त मार्ग पर आमजन को मिलेगी जाम से राहत
भीलवाड़ा शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार सीताराम जी की बावड़ी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। निगम की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।