शामली: शामली के गढ़ी हसनपुर क्षेत्र में चोरों ने 7 नलकूपों से केबिल की चोरी की, पुलिस से की गई शिकायत
Shamli, Shamli | Aug 22, 2026 शामली जिले की ऊन तहसील के गढ़ी हसनपुर क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा किसानों के करीब 7 नलकूपों से केबिल चोरी की घटना प्रकाश में आई है। शनिवार को चोरी का पता चलने पर किसानों में रोष फैल गया। चोरी के संबंध में चौसाना निवासी आयुष गोयल द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। किसानों ने पुलिस से चोरी का खुलासा करने और चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।