बेमेतरा: कन्हेरा में 4 वर्षों से अपूर्ण पानी टंकी देखकर विधायक ईश्वर साहू ने PHE विभाग के अधिकारी को लगाई फटकार
रविवार को सुबह 10:30 बजे बेमेतरा जिला के साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू कन्हेरा पहुंचे जहां 4 वर्षों से अधूरे पड़े पानी टंकी के निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। वहीं PHE विभाग के अधिकारी को फोन लगाकर फटकार लगाई है एवं जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिशा निर्देश भीदिए हैं।