करछना: नैनी पुलिस ने नए पुल के नीचे से अवैध तमंचा व स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नैनी कोतवाली थाना की पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर खास की सूचना पर नए पुल के नीचे से भोला भारतीया पुत्र जीत लाल भारतीया निवासी महुआरी थाना औद्योगिक को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 33.66 ग्राम स्मैक, एक तमंचा, एक कारतूस व एक एंड्रॉयड फोन के साथ₹2650 नगद बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।