पटना ग्रामीण: पटना के बाईपास इलाके में संदिग्ध अवस्था में विवाहित महिला की मौत, ससुराल वालों ने किया चोरी छिपे अंतिम संस्कार
बाईपास इलाके में संदिग्ध अवस्था में एक विवाहित महिला की मौत हो गई है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि ससुराल वालों ने चोरी छिपे उसे महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं खांजेकला घाट के रजिस्टर से भी महिला के अंतिम संस्कार के सबूत पुलिस को मिले हैं। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने यह भी बताया कि बेटा नहीं होने पर महिला की हत्या की गई है।