पटना ग्रामीण: नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर से बोरे में बंद 468 लीटर देसी शराब बरामद, 3 बाइक और एक ऑटो जब्त
नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित विष्णु मंदिर के पीछे से 12 बोरे में बंद 468 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। मौके से तीन बाइक और एक ऑटो को भी जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि नाव से शराब उतारे जाने की सूचना मिली थी।