पटना ग्रामीण: ED और CBI सबूतों के आधार पर कर रही है कार्रवाई : पटना एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री प्रेम कुमार
बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने ED और सीबीआई पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल को लेकर कहा कि ED और सीबीआई जो विधि सम्मत कार्यवाई कर रही है, वह सबूत के आधार पर कर रही है और लोग जेल भी जा रहे हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इसी तरह से कार्यवाई होती रहेगी।