पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद चिराग पासवान ने कहा, नादानी में लोग ऐसी हरकत करते हैं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के द्वारा हेलीकॉप्टर पर केक काटकर खाने और यह कहने की हमारी दोस्ती से लोगों को मिर्ची लग रही है, इस पर सांसद चिराग पासवान ने कहा कि लोग नादानी में ऐसी हरकतें करते हैं। मौके पर चिराग पासवान ने यह भी कहा कि 4 तारीख को रिजल्ट आ जाएगा उसके बाद पता चल जाएगा की मिर्ची किसको लगी।